गेहूं की खरीद न होने के कारण किसानों ने थानाभवन रोड किया जाम
मुजफ्फरनगर। किसानों की गेहूं की खरीद न होने के कारण चरथावल के ग्राम बिरालसी में किसानों ने भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और थानाभवन रोड जाम कर दिया।
भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों ने गेहूं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली रोड पर लगा दिए
जिससे काफी लंबा जाम लग गया। मामले की सूचना मिलेत ही एसडीएम सदर दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया
लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जिसके कारण अभी भी रोड जाम है और किसानों अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है।

