वैश्विक

तुर्की-ईरान सीमा पर भूकंप

राहत बचाव में जुटे लोगतुर्की-ईरान की सीमा पर रविवार को 5.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। इसमें करीब 21 लोग घायल हो गए। तुर्की के गृह मंत्री ने कहा कि बचाव दल मौके पर पहुंच गई है।

गृह मंत्री सुलेमान सोयलू के अनुसार आपदा में 1,066 इमारतें ढह गईं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

रविवार सुबह 9.23 बजे आए भूकंप का केंद्र ईरान के गांव हबास-ए-ओलया के पास रहा, जोकि सीमा से दस किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। देश की आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता मोजतबा खलैदी ने कहा कि भूकंप से ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत के चार गांवों के कई घरों को नुकसान पहुंचा जबकि 25 लोग घायल हुए। पड़ोसी प्रांत वान में भूकंप के चलते कई गांवों में नुकसान हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 12 =