Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्कूल चलो अभियान के अर्न्तगत जागरूकता अभियान चलाया

बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना के नेतृत्व में विकास खंड बुढाना के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान के अर्न्तगत संचारी रोग रोकथाम के लिए एक रैली निकाली गयी।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में विकास खंड बुढाना के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान के अर्न्तगत संचारी रोग रोकथाम के लिए ग्राम वासियों को जागृत करने हेतु एक रैली निकाली गयी

 स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत डोर टू डोर सम्पर्क किया गया, और अभिभावको को सरकारी विद्यालयों में विभिन्न घ्योजनाओ की जानकारी दी गई, और परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित घ्कियाघ् गया

जिससे सरकारी योजनाओं के लाभ के साथ साथ निशुल्क शिक्षा बच्चों घ्को मिल सके। तथा निम्न विद्यालयों की सूची इस प्रकार हैः- कम्पोजिट विद्यालय मिंडकाली, बुढ़ाना, प्रा० वि० गढ़ी सखावतपुर नं०-०२, बुढ़ाना, प्रा० वि० बिराल नं०-०१ न्याय पंचायत-दुर्गनपुर, बुढ़ाना।

 

किया प्रसाद का वितरण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी एव वरिष्ट भाजपा नेता कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा श्री बालाजी जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर घासमंडी चौराहे पर बालाजी महाराज को भोग अर्पण कर प्रसाद वितरण किया गया।

अनेकों श्रद्धालुओं द्वारा इस शुभ अवसर पर प्रसाद ग्रहण किया गया,इस अवसर पर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,सरदार बलविंद्र सिंह,शिवकुमार सिंघल,मुकेश गुप्ता,पवन तायल,आयुष मित्तल, अभिलक्ष मित्तल,सतीश मित्तल,वाकुल चौधरी मित्तल,भव्या मित्तल,अयंश मित्तल,ओजस्वी मित्तल,अखिलेश शर्मा,द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

राशन किट का किया वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शाह इस्लामिक लाइब्रेरी हॉल, जामिया मस्जिद, हौजवाली, लोहिया बाजार, मुजफ्फरनगर, शहर की जानी-मानी संस्था तहरीक-ए-फलाह- ई-इंसानियत सोसायटी ने रमजान राशन किट १०० के वितरण का आयोजन किया।

इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष कारी मुहम्मद खालिद बशीर कासमी ने कहा कि खिदमत-ए-खल्क एक इबादत है और रमजान के महीने में इसका महत्व और बढ़ जाता है.इस साल भी करीब २०० राशन किट बांटी जा चुकी हैं. रोजे के साथ गरीब रोजेदारों का ख्याल रखना जरूरी है।मुहम्मद शाबान कारी मुख्तार अल हसन आफताब कुरैशी कारी नजर मुहम्मद विशेष रूप से उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 3 =