वैश्विक

नाव के डूब जाने से 14 रोहिंग्या लोगों की मौत

नाव डूबने से 14 रोहिंग्या की मौतबांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर जा रही एक नाव के डूब जाने से 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। तटरक्षक बल के प्रवक्ता हमिदुल इस्लाम ने बताया कि दक्षिण बांग्लादेश के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर जा रही एक नाव मंगलवार सुबह डूब गई। इस हादसे में करीब 14 लोगों की मौत हो गई और 70 लोगों को बचा लिया गया। हालांकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।

उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने वाली नौका पर करीब 130 लोग सवार थे। यह नौका बंगाल की खाड़ी से मलेशिया की ओर जा रही थी। हादसे में 70 लोगों को बचा लिया गया है। गौरतलब है कि म्यांमार में 2017 में सैन्य कार्रवाई से घबराकर भागे सात लाख से अधिक रोहिंग्या समुदाय के लोग बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। कॉक्स बाजार स्थित शरणार्थी शिविरों से ये लोग मलयेशिया जाने वाली नौका पर सवार हुए थे।

इस्लाम ने बताया कि दो नौकाएं मलयेशिया की ओर जा रही थीं, शरणार्थी इन्हीं पर सवार थे। उन्होंने बताया कि डूबी हुई एक नौकी मिली है। इस पर सवार ज्यादातर लोग कॉक्स बाजार के शरणार्थी शिविर से थे। दूसरी नौका का कोई पता नहीं लगा है। हम तलाश कर रहे हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 6 =