Muzaffarnagar: चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है वहीं पुलिस द्वारा समय समय पर वाहन चालकों को वाहनों के नियम के प्रति भी सतर्क किया जा रहा है।
आज भी पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से की गयी पूछताछ। एसएसपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई
संदिग्धों से पूछताछ व चेकिंग की गयी। पुलिस द्वारा चलाये गये चैकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कम्प मचा रहा। वहीं पुलिस द्वारा यातायात माह के तहत नागरिकों को वाहनों के नियमों के प्रति भी सतर्क किया गया।

