Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कस्बा शाहपुर क्षेत्र मे अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

शाहपुर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह कस्बा शाहपुर क्षेत्र मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे मे वृद्ध की हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया।

लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। जिसके चलते पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि सम्भवतः उक्त व्यक्ति की किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से या किसी वाहन से गिरने से मौत हुई है।

हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ताकि मृतक के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 1 =