Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

9 तस्करों को नशीले पदार्थ सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने नशीले पदार्थो के कारोबार में लिप्त नौ लोगों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थो, डेढ लाख की नकदी व दो वाहनों सहित गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी मौके से भागने में सफल हो गये। पुलिस उनकी गिरफ्तरी के प्रयास कर रही है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देत्रे हुए बताया कि नई मंडी पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने एक सूचना के आधार पर नशीले पदार्थो के कारोबार में लिप्त नौ लोगों को गिरफ्तार किया है

जबकि दो मौके से भागने में सफल हो गये। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपियों के पास से 41.250 किलो गांजा, 6.5 किलो डोडा, इलेक्ट्रानिक्स कांटा, पैकिंग की पन्नीयां, एक स्विफ्ट डिजायर कार व बाइक बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपी सेनू उर्फ सोनी उर्फ सोना सिंह पुत्र जगड सिंह निवासी सिम्भालका, फुरकान पुत्र युसूफ निवासी कूकडा, विपिन पुत्र महिपाल, अरूण पुत्र महिपाल, अनिल पुत्र ओमपाल निवासी खांजापुर बुढ़ाना मोड, तौकीन पुत्र हाशिम निवासी कल्याणपुरी रतनपुरी, परमजीत उर्फ लाखा पुत्र मलूखिंसह निवासी सिम्भालका पानीपत, सुनील त्यागी पुत्र तगवा िंसंह निवासी बडकली, नफीस पुत्र यासीन निवासी रहमतनगर है।

एसएसपी ने बताया कि लछेडा निवासी राहुल व अर्जुन मौके से फरार हो गये है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपी तमिलनाडु से नशीले पदार्थो की तस्करी कर यहां लाकर बेचते थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में नई मंडी इंस्पैक्टर संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम संजीव कुमार क्राइम ब्रांच, सब इंस्पैक्टर सुनील शर्मा स्वाट टीम, सब इंस्पैक्टर जितेंद्र अम्बावत स्वाट टीम, सब इंस्पैक्टर प्रवेश शर्मा स्वाट टीम, एसएसआई संजय कुमार नई मंडी, एसआई धीरज सिंह, हैड कां. अशोक खारी स्वाट टीम, कां. सोनू शर्मा सर्विलांस टीम, कां. जितेंद्र त्यागी सर्विलांस टीम, कां. हरवेंद्र सर्विलास टीम, ब्रहमप्रकाश स्वाट टीम, बकार स्वाट टीम, का. चालक सतेंद्र स्वाट टीम, कां. विनीत कपासिया स्वाट टीम, का.ं गुरनाम सर्विलासं टीम, कां. जोगेंद्र स्वाट टीम, कां बालकिशन थाना नई मंडी, कां. रविंद्र कुमार थाना नई मंडी शामिल रहे।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य मुजफ्फरनगर जनपद को नशे से मुक्त करना है। उन्होंने एक फोन नम्बर 9690112112 जारी करते हुए कहा कि जनता का कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थो की बिक्री या कारोबार के संबंध में इस नम्बर पर पुलिस को सूचना दे सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले से कोई भी पूछताछ नहीं की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk