Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुजुर्ग महिला को धक्का देकर छीनी चैन

मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के महाड़ी की धर्मशाला के पास एक बुजुर्ग महिला को भगवान् के दर्शन करना उस वक्त भारी पड़ गया जब मंदिर से दर्शन कर अपने घर वापस लौट रही बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार दो युवकों ने घेर लिया और छीना झपटी करते हुए बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चौन झटक ली ।

वहीं बुजुर्ग महिला ने भी स्कूटी सवारों का काफी विरोध किया और शोर मचा दिया इसी छीना झपटी में चौन स्नैचरों ने बुजुर्ग महिला को धक्का देकर गिरा दिया और मोके से फरार हो गए ।

तो वहीं आधी चौन बुजुर्ग महिला के हाथ में रह गई और आधी चौन बदमाश ले उड़े उधर शोर शराबा होने पर मौहल्ला वासी भी घटना स्थल पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना यूपी १०० डायल सहित स्थानीय पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही आनन फानन में यूपी १०० डायल सहित थाना प्रभारी संजीव कुमार सहित सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल करते हुए जाँच पड़ताल की।

चैन स्नेचरों की शिकार महिला का नाम रुक्मणी पत्नी मदन मोहन मित्तल निवासी महाड़ी की धर्मशाला बताया जा रहा है । सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया ने बताया की एक बुजुर्ग महिला से स्कूटी सवार चौन स्नेचर चेन लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हुए है आस पास लगे सी सी टी वी फुटेज खंगाले जा रहे है जल्द ही इस मामले का खुलासा किये जायेगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk