Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ.प्र. के बैनर तले समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ.प्र. के बैनर तले नगर के टाउन हाल मैदान मे एकत्रित विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियो ने प्रदर्शन कर जारी प्रेस विज्ञप्ति मे आरोप लगाया कि यू.पी.पावर सैक्टर इम्पलाॅइज ट्रस्ट एवं अंशदायी कर्मचारी भविष्य निधि मे जमा कर्मचारियो के जी.पी.एफ. की धनराशि के नियम विरूद्ध निवेश किये जाने से कर्मचारियों के मेहन की कमाई डूब गई है

जिससे कर्मचारियों मे भारी निराशा, अवसादएवं मानसिक तनाव व्याप्त हो गया है। विद्युतकर्मियो का आरोप है कि उ.प्र.पावर कार्पो.की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रस्ट व भविष्य निधि की 99 प्रतिशत से अधिक धनराशि नियम विरूद्ध गलत ढंग से केवल 3 हाउसिंग कम्पनियों मे निवेशित की गई है जिससे 65 प्रतिशत सेअधिक धनराशि केवल डी.एच.एफ.एल.मे निवेशित की गई है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का आहवान है कि प्रदेश सरकार मामले मे तत्काल प्रभावी हस्तक्षेप करे।

जिससे प्रदेश सरकार एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर यह सुनिश्चित करे कि ट्रस्ट एवं अंशदायी भविष्य निधि के भुगतान की जिम्मेदारी उ.प्र. सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाए। उल्लेखनीय है कि पूर्व मे भी वर्ष 2000 मे जब उ.प्र.रा.वि.परिषद का विघटन कर नई बिजली कम्पनियों का गठन किया जा रहा था तब इस प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर कर्मचारियों की भविष्य निधि व अन्य सेवान्त सुविधाओं के भुगतानकी जिम्मेदारी ली थी। संघर्ष समिति का यह भी अनुरोध है कि इस घोटाले मे सबसे अधिक जिम्मेदार उ.प्र.पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन जो ट्रस्ट के भी चेयरमैन हैं

उन्हे तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। आज विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियो ने पूर्ण हडताल कर टाउन हाॅल प्रागण मे एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इ.आर.डी.सिह अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल,मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता मे किया गया। जिसमे इ.एस.के.गुप्ता,इ.मुकेश कुमार अधीक्षण अभियन्ता, इ.सचिन कुमार शर्मा, इं.अजय यादव, इ.आई.पी.सिह, इं.अंकित कुमार, रामनिवास त्यागी, बिजेन्द्र चैधरी, गौरव कौशिक, अमित मलिक, संजय गर्ग, अभिनव गोयल,अजय कुमार त्यागी, आशीष शर्मा, विशाल कुमार, सन्नीकान्त शर्मा, प्रवीण चैधरी,प्रणव चैधरी,राज्य विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk