वार्डों में नहीं हो रही सफाई: लगे हैं गंदगी के अंबार- नगरपालिका प्रशासन मौन
मुजफ्फरनगर। जहाँ एक तरफ पूरे विश्व में इस वक्त कोरोना वायरस जैसी महामारी ने हाहाकार मचा रखा है। जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री हर संभव कोशिश कर रहे हैं कोरोना जैसी महामारी को देश से भगाने के लिए साथ ही देश के प्रधानमंत्री साफ सफाई के लिए खास तौर से ध्यान दे रहे वही मुजफ्फरनगर की एक तस्वीर बहुत कुछ बयां करती है
मुजफ्फरनगर के नगर पालिका का इस ओर नहीं कोई ध्यान
मुजफ्फरनगर की वार्डों में आप खुद इन तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं किस तरह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं पर इस ओर नहीं तो जिले के जिम्मेदार आला अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और ना ही नगर पालिका और ना ही नगर पालिका चेयरमैन
आपने सुना होगा कुछ समय पहले ही चेयरमैन अंजू अग्रवाल अपने भाषणों में कहती नजर आ रही थी कि हमने जगह-जगह पर साफ सफाई सैनिटाइजिंग फागिंग करा रखी है पर यह तस्वीरें कुछ और ही बयां करती है वार्ड 46 और 47 में आप देख सकते हैं किस तरीके से यहां के कॉलोनी वासी गंदगी के अंबार ओं के बीच में रहने को मजबूर है जैसे की हम सभी इस वक्त जानते हैं कि गली मोहल्लों से लेकर बाजारों तक शहर से लेकर गांव तक साफ सफाई पर ध्यान दिया जाना जरूरी है
पर आखिर इन बस्तियों में इन कॉलोनियों में इन वार्डों में क्यों कोई सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है आखिर क्यों यहां के लोग गंदगी के अंबारो के बीच में रहने को मजबूर है
आखिर क्या उन मासूम बच्चों की गलती है जो इस गंदगी से पैदा होने वाले मच्छरों बदबू से रात और दिन जूझ रहे हैं गंदगी यही नहीं नगर पालिका देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उस सपने को भी पलीता लगाती नजर आ रही है जो देश के प्रधानमंत्री बार-बार कहते हैं स्वच्छ भारत अभियान आपने देखा होगा हमारे देश के प्रधानमंत्री साफ-सफाई को लेकर काफी बार कह चुके हैं
हम सब का प्रयास सफाई हो हर हाल खालापार किदवई नगर वार्ड 46 और 47 नगर पालिका वार्डो की ओर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश का नहीं हो रहा है कोई पालन स्वच्छता भारत अभियान हुआ फेल जबकि स्वच्छता पहले पायदन पर है।
ऐसे में वार्डो मे गंदगी का अंबार लगाना नगर पालिका के कार्यशैली की सारी कहानी खुद ब खुद बयां करती है। नगर पालिका अंन्तगर्त वार्ड संख्या 46 और 47 में काफी तादाद में आबादी है। लेकिन वार्ड में गंदगी पसरी रहती है।
सड़को पर नाली का पानी बहता है। डोर-टू-डोर से सफाई का ढिढोरा पीटा जाता है। लेकिन कार्य नहीं होता वार्ड में गंदगी का अंबार लगा रहता है। नगर पालिका के सभासद और कर्मी कुछ सुनते ही नहीं है।
लोग इस गंदगी में रहने को विवश हैं। इससे कई गंभीर बिमारी भी दस्तक दे रही है जनता का यह भी कहना है कि जब हम वार्ड के सभासद पर फोन करते हैं या उनसे कहते हैं तो उनका एक ही जवाब होता है कि कर्मचारी छुट्टी पर हैं आखिर जनता के साथ ऐसा बर्ताव क्यों हो रहा है इस और नगर पालिका के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए वार्ड के वासियों का यह भी कहना है कि हमारे वार्ड में लगभग 1 महीने से ना तो सफाई कर्मचारी आ रहे हैं और ना ही हमारे वार्ड में मच्छरों के लिए फागिंग हो रही है
वही खालापार क्षेत्र में बस्ती से मिली हुई जानी मानी फैक्ट्री ए टू जेड कूड़ा फैक्ट्री है उसका कूड़ा फैक्ट्री से बाहर सड़कों पर गंदगी के अंबार लगे है लगभग फैक्ट्री से 500 मीटर पहले कूड़े के लगे हैं अंबार और कोई भी अधिकारी इस और नहीं दे रहा है ध्यान जबकि कुड़े से लोगों में फैल सकती है जानलेवा बीमारी क्षेत्र के लोग हुए परेशान आखिर व जाए तो किस के पास कौन सुने इनकी की फरियाद।

