जबरदस्त मुठभेड, भारी फोर्स के साथ पहुंचे एसएसपी, 50 हजार के ईनामी सोनू सक्का को ठोकी गोली
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में पीनना बाईपास पर आज दोपहर पुलिस के साथ हुई जबरदस्त मुठभेड में 50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश सोनू सक्का घायल हो गया।
सोनू सक्का पर बीते दिनों मिमलाना रोड पर एक युवक की ऐलानिया हत्या करने का आरोप है। इसके अलावा भी उसके खिलाफ हत्या और लूट के 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मुठभेड की सूचना पाकर एसएसपी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस की आज चेकिंग के दौरान पीनना बाईपास पर बदमाशों के साथ जबरदस्त मुठभेड हुई।
थाना कोतवालीनगर में पिन्ना बाईपास से बहलना की तरफ @muzafarnagarpol और बदमाशों के बीच मुठभेड जारी pic.twitter.com/NSct1B4njj
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 21, 2020
बदमाशों ने रोकने का प्रयास करने पर पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई। मुठभेड में एक बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश सोनू सक्का के रूप में हुई।
उल्लेखनीय है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या में सोनू सक्का गिरोह के बदमाशों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था।
इसी मामले में पुलिस को सोनू सक्का की तलाश थी। आज पीनना बाईपास पर वहलना की तरफ कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ सोनू सक्का से हो गयी, जिसमें पुलिस की गोली से घायल सोनू सक्का को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश सोनू के खिलाफ लूट, हत्या, गैंगस्टर सहित 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक, पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं।
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। उधर, मुठभेड की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।
