Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विकास कार्यो के लिए उपलब्ध करायी गयी धनराशि का सदुपयोग करना सुनिश्चित किया जाये–डाॅ0 संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर | केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार डाॅ0 संजीव बालियान ने कहा कि विकास के कार्य तेजी के साथ कराये जाये और उनमे गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। कार्यदायी संस्थाएं सुनिश्चित करे कि समस्त कार्य समयबद्ध सीमा में पूर्ण हो। उन्होने कहा कि जनकल्याणकारी कार्यो तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पंहुचना चाहिए। उन्होने कहा कि कार्यो में गुणवत्ता दिखाई देनी चाहिए। उन्होने कहा कि विकास कार्यो के लिए उपलब्ध करायी गयी धनराशि का समुचित सदुपयोग सुनिश्चित किया जाये तथा कराये जा रहे विकास कार्यो की सूची मा0 मंत्रीगणों एवं विधायकों को भी उपलब्ध करायी जाये।

———————————————————————————–
आॅनलाइन आवेदन कराकर पात्र लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाये—-संजीव बालियान
———————————————————————————–

मा0 केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅ0 संजीव कुमार बालियान आज विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना की समीक्षा की। उन्होंने आवारा गौवंश को गौशालाओं में भिजवाना सुनिशित किया जाए। लोगो को जागरूक किया जाए।पेशन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि पेंशन योजनाआं के प्रार्थना पत्रों को लम्बित न रखा जाये

उनका निस्तारण शीघ्र कराया जाये। उन्होने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लगने वाले आय प्रमाण पत्रों में गडबडी न होने पाये। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर पेंशन योजना के कैम्प कराया जाए। दिव्यागजन पेशन योजना में लाभार्थियों को लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होनेे कहा कि आॅनलाइन आवेदन कराकर पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था एवं विधवा पेंषन का लाभ दिलाये।

उन्होने कहा कि जिला स्तर पर आवेदन पत्र पेंडिंग न रखे जाये।मा0 केन्द्रीय राज्य मंत्री डा0 सजीव बालियान ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि आवास योजना में कई स्थानों से पात्रों के पैसे मांगे जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। विधुत विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि गलत बिलो का समायोजन किया जाये अथवा उन्हे ठीक किया जाये।

उन्होने कहा कि किसानों पर गलत एफ आई आर न कराई जाए,  इसके अतिरिक्त सर्व षिक्षा अभियान,पुष्टहार वितरण आदि विभागों की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मा0 मंत्रीगणों, मा0 विधायकगणों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि बैठक में दिये गये निर्देशों का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चत कराया जायेगा।

बैठक में मा0 राज्य मंत्री विजय कश्यप मा0 विधायक उमेश मलिक, मा0 विधायक विक्रम सैनी,मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21838 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =