शबाना आजमी कार दुर्घटना में घायल
जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी शनिवार को एक कार दुर्घटना में घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर कोल्हापुर के पास हुई है। रायगढ़ के एसपी अनिल परासकर ने जानकारी देते कहा कि यह हादसा शनिवार को मुंबई से 60 किलोमीटर दूर कोल्हापुर के पास करीब 3.30 बजे हुआ।
Maharashtra: Actor Shabana Azmi, who was injured in a car accident near Kahalpur on Mumbai-Pune Expressway earlier today, has been shifted to Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/8XiphLmAGl
— ANI (@ANI) January 18, 2020
जिस कार में वह सवार थीं, वह एक ट्रक से जा टकराई। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Maharashtra: Actor Shabana Azmi injured in a car accident near Kahalpur on Mumbai-Pune Expressway.
— ANI (@ANI) January 18, 2020
कार में शबाना आजमी के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी थे। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। आगे जाते ट्रक से टकराने कार का आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘शबाना आजमी के घायल होने की खबर जानकर दुख हुआ। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’
The news of @AzmiShabana Ji’s injury in an accident is distressing. I pray for her quick recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 18, 2020
