Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोहाना में कम्प्रेस्ड बायो गैस (सी०बी०जी०) प्लान्ट की स्थापना

मुजफ्फरनगर। इण्डियन पोटाश लिमिटेड, इकाई रोहानाकलों में कम्प्रेस्ड बायो गैस (सी०बी०जी०) प्लान्ट की स्थापना की गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, भारत सरकार ने इसका वर्चुअल उदघाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। आईपीएल की रोहाना शुगर मिल में कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का कई सालों से निर्माण कार्य चल रहा था।

निर्माण कार्य पूरा होने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। आई०पी०एल० के प्रबन्ध निर्देशक डा० पी०एस० गहलौत ने बताया कि प्रतिदिन २०० टन प्रेसमड से १०.२ टन सीबीजी गैस बनाने वाला भारत का पहला नवीनतम टेक्नोलोजी पर आधारित सबसे बड़ा प्लान्ट है।

मंगलवार को वर्ल्ड बायो फ्यूल डे पर मुख्यमंत्री एवं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया। इस प्लान्ट से मुजफ्फरनगर के इण्डियन आयल कार्पारेशन के तीन पेट्रोल पम्पों चंद्रावती फिलिंग स्टेशन, किसान फिलिंग स्टेशन और अग्रवाल सर्विस स्टेशन को उच्च गुणवत्ता की सीबीजी गैस उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को सुगमता से कम लागत में सीबीजी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

प्रबन्ध निदेशक डा० पी०एस० गहलौत ने बताया कि इण्डियन पोटाश लिमिटेड पिछले ६० वर्षों से सतत किसानों की बेहतरी एवं उत्थान के लिये प्रतिबद्ध रही है. इसी कड़ी में हमने सीबीजी प्लान्ट की स्थापना की है, इससे क्षेत्र का विकास एवं किसानों को फायदा होगा।

इस प्लान्ट में आर्गेनिक खाद भी बनेगी। लिक्विड मैन्योर (तरल खाद) अभी क्षेत्र के किसानों को निशुल्क दी जा रही है। आर्गेनिक खाद से किसानों की भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ेगी जिससे किसानों की फसल की लागत कम होने के साथ-साथ उपज में बढ़ात्तरी होगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seven =