Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चोरी के अभियोग का अनावरण, जिलाबदर को अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया

शाहपुर। टॉप-१०/जिलाबदर अभियुक्त अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा जिलाबदर व थाना शाहपुर के टॉप-१० अपराधी रिजवान उर्फ काला पुत्र शरीफ कुरेशी निवासी हरसोली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को हरसोली मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

जिसके कब्जे से २०० ग्राम चरस बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान उर्फ काला शातिर गौ-तस्कर प्रवृत्ति का अपराधी है जिसपर गौकशी, गुण्डा जैसी धाराओं में डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

चोरी के अभियोग का अनावरण, ०१ अभियुक्त गिरफ्तार थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ष् ०१ चोर अभियुक्त मोमीन पुत्र नियजुदीन निवासी हरसोली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को हरसोली से बरवाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त टयूबवेल के मोटर व सटार्टर की चोरी करता था। जिसके कब्जे से ०१ हथौड़ा, पेचकस, पीलास, ३ टुकड़े सरिया लोहा, ट्यूबेल स्टार्टर का सामान आदि।

०१ अभियुक्त अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त इमरान पुत्र अनीस निवासी मौहल्ला सफीपुर पट्टी थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को दौराने पुलिस कार्यवाही सोरम गेट से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से ०१ मस्कट ३१५ बोर बरामद किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =