उत्तर प्रदेश

Etawah News: मासूम की रेप के बाद हत्या, डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस पहुंची मौके पर

Etawah News:  एक सात वर्षीय मासूम का शव खेत मे अर्धनग्न अवस्था मे पड़ा मिला है।यह मासूम बच्ची बीती शाम से लापता घर के बाहर से लापता हो गई थी।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी.सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक मासूम के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक मासूम के पिता ने बताया कि उनकी सात वर्षीय मासूम बेटी कल शाम को घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी, जिसके बाद से उन्होंने उसकी तलाश पूरे क्षेत्र में की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को कल शाम को दी थी।

आज सुबह खेतो में जाते समय एसएस धान मिल के पास खेतो में उनकी बेटी का शव अर्धनग्न अवस्था में खेतो में पड़ा मिला है।उसके साथ बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि कल शाम को एक सात वर्षीय बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और उसके परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था, आज सुबह लापता बच्ची का शव खेतो में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्ची के परिजनों ने रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का जल्द ही अनावरण कर दिया जाएगा।

मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।इस सनसनीखेज घटना की जांच पुलिस ने कई एंगिल से शुरू कर दी है।इस घटना को देखने के बाद पुलिस टीम को यह समझ आ रहा है कि मासूम के साथ रेप की घटना को अंजाम देने वाला शख्स पीड़ित परिवार को ढंग से जानने वाला है

तभी घर के बाहर से लापता हुई 7 वर्षीय मासूम उस युवक के साथ जाने में कोई विरोध नहीं कर सकी।गांव में चर्चा है कि पीड़ित परिवार में अच्छी दखलंदाजी रखने वाले शख्स ने पोट फुसलाकर 7 वर्षीय मासूम को घर से दूर ले गया फिर उसने गांव के बाहर खेतों में ले जाकर मासूम के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला।

इटावा में हुई इस सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने इलाके में अपने मुखबिरों का जाल फैला दिया है। पीड़ित परिवार के हर संदिग्ध व्यक्ति की प्रत्येक मूवमेंट पर पुलिस की कड़ी नजर है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 9 =