उत्तर प्रदेश

Etawah News: एसएसपी ने थानाध्यक्षों को दिए मटके, आमजन के स्वास्थ्य के लिए थाने में रखे जाएंगे मटके

Etawah News: SSP संजय कुमार वर्मा ने आने वाली गर्मी को देखते हुए जनपद के थाना अध्यक्षों और समस्त शाखाओ को पुलिस लाइन में मटके वितरण किए। इस दौरान एसएसपी ने मटके का पानी के फायदे बताएं और कहा कि मटके का पानी स्वास्थ के लिए फायदेमंद है। ये मटके सिर्फ पुलिस वालों के लिए लिए ही नहीं आम लोगों की भी प्यास बुझाएंगे।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा जनता के दिलों में छाए रहने के लिए हर वो एक काम कर रहे हैं जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे और पुलिस भी जनता की हर संभव मदद कर सकें इसी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आज पुलिस लाइन सभागार में मटका वितरण किया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे सभी जनपद के थाना अध्यक्षों को मटके दिए गए। एसएसपी ने थाना अध्यक्षों के अलावा कई शाखाओं को मटके दिए और मटके के पानी पीने के फायदे भी बताएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि आज पुलिस लाइन सभागार में मटका वितरण किया गया है इसके अनेक फायदे हैं उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त थानों कार्यालय पर तैनात पुलिसकर्मी और आने वाले आमजन के स्वास्थ का ध्यान रखते हुए आगामी ग्रीष्म ऋतु को लेकर को मटको बांटा गया है 

एसएसपी ने कहा कि फ्रिज का पानी फायदेमंद नहीं होता है उससे स्वास्थ्य पर कई नुकसान भी होते हैं जिसको देखते हुए जनपद के सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाने में रखने के लिए मटके को दिया गया है जिसे थानों पर मौजूद पुलिसकर्मी और फरियाद लेकर आने वाले फरियादी भी मटके का पानी पी सकेंगे। एसएसपी ने कहा कि मटके का पानी अमृत की जैसा लगता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =