एथिक्स कमेटी ने की सांसद Mahua Moitra को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश
लोकसभा एथिक्स पैनल के 6 सदस्यों ने टीएमसी सांसद Mahua Moitra के खिलाफ पेश रिपोर्ट का समर्थन किया है, जबकि 4 सदस्यों ने इसका विरोध किया. पैनल प्रमुख विनोद सोनकर ने इसकी जानकारी दी है. वहीं, सूत्रों का कहना है कि एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है.
गौरतलब है कि बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी की आज यानी गुरुवार को बैठक हुई. इस बैठक में रिपोर्ट को स्वीकार किया गया. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद परिणीत कौर ने रिपोर्ट के समर्थन में वोट किया है.बता दें, मोइत्रा पर कैश फॉर क्वेरी के आरोप लगे हैं.
Prejudiced, incorrect: 4 opposition members on Lok Sabha Ethics Committee draft report recommending Mahua Moitra’s expulsion
— Press Trust of India (@PTI_News) November 9, 2023
Mahua Moitra के खिलाफ कैश फॉर क्वेरी के आरोपों पर एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा है कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों पर एथिक्स कमेटी ने एक रिपोर्ट तैयार की थी. रिपोर्ट आज की बैठक में तैयार की गई है. छह सदस्यों ने इसका समर्थन किया है, जबकि जबकि चार सदस्यों ने अपने असहमति नोट प्रस्तुत किए हैं. एक विस्तृत रिपोर्ट कल लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी जा रही है. उन्होंने कहा कि जो भी कार्रवाई होगी अध्यक्ष की ओर से की जाएगी.
Mahua Moitra मामले में बीजेपी सांसद और संसद आचार समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने कहा है कि कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने सच्चाई का साथ दिया है. उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं. कोई भी सही सोच वाला व्यक्ति महुआ मोइत्रा का समर्थन नहीं करेगा.
#WATCH | On TMC MP Mahua Moitra, Aparajita Sarangi, BJP MP and member of the Parliament Ethics Committee says, “(Congress MP) Preneet Kaur sided with the truth. I thank her for it. No right thinking person would support Mahua Moitra…” pic.twitter.com/eJVQ8MMlcw
— ANI (@ANI) November 9, 2023

