खेल जगत

इंग्लैंड ने जर्मनी को 2-0 से हराकर यूरो कप 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली

 इंग्लैंड ने जर्मनी को हराकर ना सिर्फ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है बल्कि इतिहास भी रच दिया है. 56 साल के लंबे अंतराल के बाद इंग्लैंड किसी नॉकआउट मुकाबले में जर्मनी को हराने में कामयाब हुआ है.इंग्लैंड ने जर्मनी को 2-0 से हराकर यूरो कप 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. इस हार के साथ जर्मनी का सफर समाप्त हो गया है.

जर्मनी का सफर समाप्त करने में रहीम स्टर्लिग और हैरी केन ने अहम भूमिका निभाई. रहीम ने 75वें मिनट में गोल किया जबकि केन ने 86वें मिनट में गोल करते हुए उसे 2-0 से आगे कर दिया.

स्टर्लिग का यह टूर्नामेंट का तीसरा गोल है. वह इस चैम्पियनशिप में इस साल इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. साल 1966 के बाद से वेम्बले में जर्मनी पर किसी नॉकआउट मुकाबले में इंग्लैंड की यह पहली जीत है. क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की टक्कर यूक्रेन के साथ होगी.

दोनों टीमों के बीच हालांकि शुरुआत में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. पहले हॉफ में जर्मनी ने गोल करने के कुछ मौके बनाए थे लेकिन वह उन्हें भुनाने में कामयाब नहीं हो पाया था. जर्मनी को हालांकि इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा और दूसरे हॉफ में 2-0 से पिछड़ने के बाद उसके पास वापसी का रास्ता ही नहीं बचा.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − 1 =