Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर अभिनन्दन का कार्यक्रम आयोजन

मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ विधान परिषद सदस्य श्रीचन्द शर्मा का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर स्वागत व अभिनन्दन का कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन प्रवीण चौधरी द्वारा किया सर्वप्रथम मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया उसके बाद समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ द्वारा मुख्य अतिथि का शॉल व पुष्प गुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता श्रीचन्द शर्मा ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति अपनाकर आने वाले कल को बेहतर बनाना होगा उन्होने शिक्षा के आधुनिक करण के बारे में विस्तार से चर्चा की और अन्त में सभी विधानसभा प्रभारी एवं सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी शिक्षक चुनाव जिला संयोजक अशोक कंसल पिछडा आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, क्षे० उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, भूदेव , महेशो चौधरी, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, रोहिल वाल्मिकी, विनीत कात्यायन, जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, बिजेन्द्र पाल, राजीव गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिला मंत्री सुनील दर्शन, वैभव त्यागी, रेनु गर्ग, साधना सिंघल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजलि चौर मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह गुर्जर, नीरज मण्डल अध्यक्ष कपिल त्यागी, मनीष गर्ग, महेश सैनी, हरेन्द्र पाल, विरेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र जयंत, अतुल सैनी, कौमल प्रसाद गौतम हरपाल सिंह महार, रविकान्त काका, जयकुमार वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एमएलसी श्रीचंद शर्मा का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। एस डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नव निर्वाचित सदस्य विधान परिषद श्रीचंद शर्मा व सभापति आवास चांज समिति उ प्रदेश के आगमन के अवसर पर साथ मे पूर्व विधायक अशोक कंसल, अरविंद राज शर्मा, डॉ गौतम व संस्थान के शिक्षको के साथ स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम में राकेश कौशिक, संजीव शंकर आदि ने भी अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =