Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भूमि से अधिक गन्ना आपूर्ति करने पर बैठी जांच-

मुजफ्फरनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति का मामला गर्मा गया है। सदस्य संचालक द्वारा भूमि से अधिक गन्ना आपूर्ति करने के मामले पर जांच बैठाई गई है।

गन्ना आयुक्त ने मामले पर उनसे जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अध्यक्ष के विरुद्ध भी एक नोटिस जारी किया गया है।

गन्ना समिति के सदस्य संचालक प्रशांत कुमार के खिलाफ गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने नोटिस जारी किया है। इसमें कहा कि सदस्य संचालक ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज से अधिक अनियमित भूमि दर्ज कराकर गन्ना आपूर्ति की है।

यह नियमों के विरूद्ध है। उनके खिलाफ व्यवस्था एवं नियम के विपरीत कार्य करने के मामले में कार्रवाई प्रस्तावित है। इसे लेकर गन्ना आयुक्त ने उन्हें 25 नवंबर को लिखित एवं मौखिक रूप से जवाब देने के लिए बुलाया है।

वहीं, समिति के अध्यक्ष ओमवीर सिंह को भी एक अन्य प्रकरण में जवाब देने के लिए इसी तिथि में बुलाया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − four =