पाकिस्तान के क्वेटा में विस्फोट
पाकिस्तान के दक्षिणी-पश्चिमी शहर क्वेटा में मंगलवार को हुए विस्फोट में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और इस हमले में 14 लोग घायल हो गए हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, लियाकत बाजार के पास सुरक्षा बलों के वाहन के समीप यह विस्फोट हुआ।
#UPDATE Balochistan: 2 dead and 14 injured in an explosion on Mekangi Road in Quetta. Frontier Corps (FC) vehicle targeted by IED device. #Pakistan https://t.co/rYEZHMsEls
— ANI (@ANI) January 7, 2020
विस्फोट में आईईडी डिवाइस का इस्तेमाल हुआ है उसे कैसे किया गया यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरु कर दी है।
