वैश्विक

कासिम सुलेमानी के जनाजे में मची भगदड़: 50 मौत, 48 लोग घायल

 ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी के जनाजा जुलूस में मंगलवार को भगदड़ मचने से 50 लोगों की मौत हो गई और 48 लोग घायल हुए। सुलेमानी को उनके गृह नगर करमान में मंगलवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

ईरान के सरकारी टीवी चैनल के मुताबिक इस दौरान कमरान की सड़कों पर अपने कमांडर को अंतिम विदाई देने के लिए दस लाख लोगों का हुजूम सड़क पर उतरा था।

 ईरान की संसद में हुए मतदान के बाद अमेरिकी सेना और पेंटागन को ‘आतंकवादी संगठन’ घोषित कर दिया गया। इस दौरान ईरानी सांसदों ने सुलेमानी की हत्या का बदला लेने और अमेरिका-इस्राइल को सबक सिखाने का संकल्प लिया।
ईरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनास्ड ट्रंप के सिर पर  5.76 अरब रुपये का इनाम घोषित किया गया है। माना जा रहा है कि इस नए एलान से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ेगा। उधर ट्रंप ने ईरान को सीधे धमकी देते हुए कहा है कि उसने हमले की हिमाकत की तो तबाह कर देंगे। 

सरकारी टीवी चैनल ने ईरान के आपात चिकित्सा सेवा के प्रमुख पीरहुसैन कुलीवंद के हवाले से भगदड़ की पुष्टि की है। कुलीवंद ने कहा कि कुछ लोग घायल हुए हैं और कुछ की मौत हुई। हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं की।

जबकि टीवी चैनल ने ऑनलाइन खबर में मृतकों की संख्या बताई है लेकिन स्रोत का जिक्र नहीं किया है। वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में सड़कों पर डरे सहमे लोग दिख रहे हैं और मदद के लिए चीख पुकार मची हुई है। पहले सोमवार को राजधानी तेहरान में निकाले गए जनाजे के जुलूस में भी करीब 10 लाख से ज्यादा लोग जमा हुए थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 − 1 =