Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विदाई कार्यक्रम: डायट प्राचार्य, पीडी समेत कई हुए सेवानिवृत्त

मुजफ्फरनगर। जिले में कई विभागों के अफसर समेत कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। डायट प्राचार्य भीम सिंह, डीआरडीए के परियोजना निदेशक जय सिंह यादव सहित शुकतीर्थ वन रेंज क्षेत्र में तैनात वन दारोगा शबी हैदर जैदी, जनता इंटर कालेज भोपा में वरिष्ठ लिपिक अवतार सिंह नेगी सहित कई कर्मचारियों को उनके स्टाफ ने भावपूर्ण विदाई दी।

गणमान्य व्यक्तियों ने फूल-माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर दोनों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया तथा उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।

सरकुलर रोड स्थित डायट में डायट प्राचार्य भीम सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम हुआ। संचालन प्रवक्ता रीना रानी ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता श्रीपाल सहित अन्य प्रवक्ताओं व स्टाफ ने भीम सिंह के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

वहीं विकास भवन में भी परियोजना निदेशक जय सिंह यादव भी सेवानिवृत्त हुए। इन पर जिला विकास अधिकारी, मनरेगा समन्वयक समेत छह विभागों को चार्ज था।

इस मौके पर सीडीओ आलोक कुमार यादव समेत स्टाफ ने उनके कार्यकाल की सरहाना की। जिला अस्पताल के कर्मचारी पवन गिरी को भी स्टाफ ने विदाई दी। उधर वन दरोगा शबी हैदर जैदी, वरिष्ठ लिपिक अवतार सिंह नेगी सहित जिले के अन्य विभागों के कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उनके स्वास्थ्य की कामना की गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =