गांव दुधाहेडी में पेड पर लटका मिला किसान का शव
मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव दुधाहेडी में आज एक किसान का शव पेड़ से फांसी पर झूलता हुआ मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
महक सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम दुदहेडी उम्र 60 वर्ष का खेत पर आम के पेड़ से लटका मिला शव आत्महत्या की आशंका, पेशे से किसान हैं। @muzafarnagarpol pic.twitter.com/TiGGnvq4pB
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 8, 2020
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी और पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है
जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दुधाहेडी निवासी ६० वर्षीय महक सिंह पुत्र अजीत सिंह का शव आज गांव के जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में मंसूरपुर क्षेत्र में आत्महत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
