Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विरोध प्रदर्शन के मददेनजर किसान संगठन दिल्ली के लिए रवाना

रतनपुरी। कृषि विधेयक के विरोध मे विभिन्न किसान संगठनो द्वारा दिल्ली मे किसान आन्दोलन मे हिस्सा लेने तथा किसान संगठनो द्वारा विरोध प्रदर्शन के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सभी क्षेत्राधिकारी व सम्बन्धित थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र मे मुस्तैद हैं। पुलिस द्वारा चैकिंग/तलाशी, गश्त व बार्डर चैकिंग आदि भी बढा दी गई है।

एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी देहात नेपाल सिह,एसपी क्राईम दुर्गेश कुमार सिह आदि भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लेकर मौके पर मौजूद पुलिसबल को निर्देशित कर रहे है।

पुलिस सक्रियता के तहत पुलिस ने रतनपुरी निवासी भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम को दिन निकलते ही उनके घर पर नजरबन्द कर दिया।

सूत्रो का कहना है कि भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम निकटवर्ती जनपद सहारनपुर मे आयोजित किसान आन्दोलन मे शामिल होना चाहते थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fifteen =