Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

21 जनवरी को विकास खण्ड पुरकाजी, मोरना एवं शाहपुर में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में किसानो की आय को दोगुना करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संकल्प को पूरा करने हेतु यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में कृषि एवं कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित है।

उन्होने बताया कि विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण एवं किसान की आमदनी दोगुना करने का एक विशेष अभियान किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जा रहा है।।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि विकास खण्ड पुरकाजी, मोरना एवं विकास खण्ड शाहपुर में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 20 जनवरी को गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती का राजकीय अवकाश होने के कारण 21 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

विकास खण्ड स्तर पर किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि कल्याण से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता गोष्ठी के साथ-साथ किसानों के कल्याण से जुडे सभी कार्यक्रमों के बारे में कृषकों को जानकारी प्रदान की जायेगी।

उन्होने बताया कि कार्यक्रम में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि विभाग द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं में देय सुविधाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनीध्स्टाल लगाये जायेगें।

13 जनवरी (कल) विकास खण्ड बघरा, चरथावल एवं खतौली में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम का होगा आयोजन

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + two =