Farrukhabad News: निकाह के 25 साल बाद मारपीट और पति ने दिया तीन तलाक
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में 1 महिला के साथ पहले तो मारपीट की गई और फिर उसे तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया गया। जिस पर महिला ने थाने पहुंचकर पति सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें पति पर दूसरा निकाह (Second Marriage) करने का भी आरोप लगाया है।
पूरा मामला थाना कमालगंज (Thana Kamalganj) क्षेत्र के गांव नगला भीखा (Nagla Bhika) का है। वहां की रहने वाली खुर्शीदा बेगम (Khurshida Begum) का निकाह 25 वर्ष पहले रहिस नाम के शख्स के साथ हुआ था। उसकी एक 22 वर्षीय पुत्री है। उसके पति रहिस ने खुर्शीदा के साथ मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक कहकर उसे व उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। खुर्शीदा ने थाने पहुंचकर पति, सास, देवर व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
तहरीर में कहा गया है कि 20 साल से ससुराल के लोग उसका व उसकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे हैं। आए दिन गालीगलौज व मारपीट भी करते हैं। पति ने तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया है। उसके व उसकी पुत्री के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। दोनों गांव में ही अपने मायके चली गई है। वहीं, इस मामले में सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

