उत्तर प्रदेश

Farrukhabad News: पत्नी को चाकुओ से गोदकर घायल करने के बाद फांसी पर लटका

Farrukhabad News: 45 वर्षीय निवासी नसरुद्दीन गुरुवार को अपनी पत्नी को घर लाने के लिए फर्रुखाबाद गया था। लेकिन वहा उसने अपनी पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वहा से फरार होकर अपने घर लौट आया था। लेकिन इसके बाद अगली सुबह शुक्रवार यानी आज अपने घर में लकड़ी के शहतीर पर रस्सी से लटका मिला।

शव की हालत को देखर बताया जा रहा है कि उसपर किसी ने हमला किया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि किसी ने उसके पैरों में धारदार हथियार से हमला किया है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही जांच में जुट गई है। बताया गया कि नसरुद्दीन की पत्नी शमीम करीब 2 माह पूर्व मोहल्ले के ही जहीर के साथ भाग गई।

वह थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला अस्तबल तराई मायके मऊदरवाजा क्षेत्र में रहती है नसरुद्दीन का शमीम की बड़ी बहन मीना कुमारी से विवाह हुआ था। मीना की मौत हो जाने पर नसरुद्दीन ने छोटी साली शमीम से शादी की थी। शमीम के एक बच्चा है जबकि पहली पत्नी से पुत्र शान मोहम्मद एवं पुत्री रुखसार है रुखसार की शादी हो चुकी है।

शान मोहम्मद ने बताया कि पिता बीते दिन मां के घर गए थे वही पिता का मां से झगड़ा हुआ था इसी दौरान पिता ने चाकू मारकर मां को घायल कर दिया था। पिता रात में अकेले कमरे में लेटे थे उनका शव आज सुबह रस्सी से लटका देखा गया पैरों में चोट के निशान थे। शान मोहम्मद ने पिता की हत्या कर फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है।

जानकारी के अनुसार, नसरूदीन की पहली पत्नी मीना की 16 साल पहले मौत हो गई थी। उससे एक बड़ी पुत्री रुकसार है, उसकी शादी हो गई है। वहीं छोटा पुत्र शान (20) बेकरी पर काम करता है और वहीं सोता है। नसरुद्दीन की दूसरी शादी साली शमीम से हुई थी। उससे भी 5 वर्ष का पुत्र है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =