Fatehpur News: ईट-पत्थर से हुए हमले में महिला के गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत
Fatehpur News: बेखौफ दबंगों ने घर में घुसकर दंपत्ति पर जानलेवा हमला कर दिया. लाठी-डंडे और ईट-पत्थर से हुए इस हमले में महिला के गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत हो गई. गर्भपात के बाद अधिक ब्लीडिंग होने के चलते महिला की हालत बिगड़ गई.
आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने महिला को कानपुर हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है, जहां महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले की है.
पीड़ित महिला का पति सुरेश प्रसाद होमगार्ड है, जो डीएम कार्यालय में तैनात है. इस मामले में पीड़ित होमगार्ड ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने में तहरीर दी है. पीड़ित होमगार्ड ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मेरे पिता रामप्रकाश से मुकदमा चल रहा है. मुकदमे में सुलह करने के लिए लगातार मुझ पर दबाव बनाया जा रहा था.
जब मैंने इस मामले में सुलह करने से साफ मना कर दिया तो एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने जान से मारने के नीयत से मुझ पर हमला किया. जब मेरी पत्नी करुणा देवी बीच बचाव में आई तो हमलावरों ने उसके पेट पर लात-घूंसे और ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे मेरे पत्नी की बच्चेदानी फट गई और तेज ब्लीडिंग होने के चलते उसकी हालत बिगड़ गई.
जिसे मैं उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेरी पत्नी की हालत नाजुक बताते हुए कानपुर हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मेरी पत्नी के गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत हो गई और वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है.
सुरेश प्रसाद ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ओमप्रकाश, जय प्रकाश, हरि प्रकाश, अनूप, अनुज, रुद्र नारायण, भूपेंद्र, ननकाई, कुलदीप, अतुल, भूरी व दो नाम पता अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जब पुलिस अफसरों से जानकारी चाही गई तो वह जांच के बाद कार्रवाई की बात कहते हुए बयान देने से साफ मना कर दिया.
Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

