उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया

Fatehpur News: बच्चे के जन्म के बाद पीड़िता के द्वारा दुष्कर्म की बात बताने पर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग किशोर लड़के को गिरफ्तार कर बाल कारागार भेज दिया है।

जिले के ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के पेट में तीन दिन पूर्व दर्द उठने पर परिजन ने पूछताछ की तो लड़की ने परिजनों को बताया कि 7 माह पहले घर से माँ को खेत खाना देने जाते समय रास्ते मे नाले के पास उसके साथ गांव के एक 14 वर्षीय लड़के ने जबरन नाले के नीचे ले जाकर दुष्कर्म किया था और जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करता रहा। जिससे उसके पेट में बच्चा आ गया। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता नाबालिग लड़की ने पुलिस को तहरीर दिया है।

इस मामले में थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 27 नवंबर को एक लड़की की तरफ से तहरीर दिया गया कि उसके साथ सात माह पहले खेत जाते समय गांव के एक लड़के ने नाले के नीचे दुष्कर्म किया था।

जिससे लड़की गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में दुष्कर्म करने वाले 14 वर्षीय लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाल कारागार भेजते हुए जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मेडिकल कराया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 6 =