उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: खेत में मिला अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव

Fatehpur News:  गेहूं के खेत में एक अज्ञात युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा देखकर आस पास रहने वाले लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस को घटना स्थल से कुछ दूर पर एक बैग भी मिला है।

जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नउआबाग स्थित काशीराम कालोनी के पास गेहूं के खेत में एक अज्ञात युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा था। रास्ते से निकल रहे एक युवक की नजर पड़ी तो शव मिलने की जानकारी पर आस पास रहने वाले लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल के समय घटना स्थल से कुछ दूर पर एक बैग भी पड़ा था जो मृतक का लग रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना स्थल से कुछ दूर पर मिले बैग को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि कही बाहर का रहना वाले है और आशनाई को लेकर हत्या की गई है। क्योंकि युवक का हाथ भी टूटा था और पास में ही बैग मिला है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि काशीराम कालोनी के पास खेत मे एक अज्ञात युवक का शव मिला है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + eight =