उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: रुपयों के लेनदेन में शख्स को दिनदहाड़े मारी गोली

Bulandshahr News: दिन में युवक पर लगातार फायरिंग करके हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों के मन में खौफ का माहौल पैदा हो गया है. आपको बता दें की शुरुआती जांच में मृतक ललित के दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगा है. घटना को अंजाम को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है.

हत्या की वजह पैसे की लेनदेन बताई जा रही है. हत्या के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक ललित को तीन गोलियां मारी गई थीं.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दरअसल, उधारी के पैसे चुकाने के बहाने आरोपी ने मृतक को कॉल करके ट्यूबवेल पर बुलाया था, हत्या की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं आरोपियों की तलाश में स्थानीय पुलिस जुटी है. यह पूरी घटना बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर कनेनी गांव की है.

वहीं पूरे मामले में सीओ खुर्जा संग्राम सिंह का कहना है कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है. मौके पर पुलिस टीम पहुंची है जांच की जा रही है जल्द से जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा. हालांकि प्रथम दृष्टया में लेनदेन का मामला बताया जा रहा है और दोस्त पर हत्या का आरोप लगा हुआ है. फिलहाल पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 4 =