उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: कुछ दिनों पहले मिला था अज्ञात युवती का शव, अब बाग में बने कुएं से मिली सिरकटी लाश

Fatehpur News:  गाजीपुर थाना कस्बा में एक बाग में बने कुएं से एक अज्ञात युवक का सिरकटी लाश  मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकलने को फायर ब्रिगेड टीम की मदद ली। जहां घंटों मशक्कत बाद कुएं से शव को बाहर निकलते हुए पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और अब शव की शिनाख्त में जुटी है।

थाना प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि कस्बे के एक बाग में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके जाकर फायर ब्रिगेड टीम के मदद से शव को बाहर निकाला गया। जहां युवक का सिर गायब था और शरीर पर कपड़ा भी नहीं था। शव कई दिन पुराना लगता है, पानी में पड़े होने से शव फूल गया है। आस पास के लोगों से पहचान की कोशिश की गई। शव का सिर ना होने से शिनाख्त में दिक्कत हो रही है।

पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम  को भेज आगे की कार्यवाही की जा रही। वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि क्षेत्र से कुछ दिन पहले दो लोग गायब हुए हैं पता नही यह लाश किसकी है। जिसने इतनी बेरहमी से सिर काटकर हत्या की है।

कुएं से सिरकटी लाश मिलने पर पुलिस को अज्ञात युवक धड़ मिला है लेकिन सिर गायब है जिसका खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बन सकती है। अभी कुछ दिन पहले भी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिला था जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =