वैश्विक

दीवार में सिर मारकर की दो बेटियों की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बा स्थित बाराही मेला वाली गली से आज सुबह एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। यहां एक पिता पर आरोप है कि उसने अपनी ही दो बेटियों को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया।

गौरतलब है कि हरीश सोलंकी सूरजपुर कस्बा स्थित बाराही मेला वाली गली में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रह रहा था। गुरुवार(28 नवंबर) रात हरीश का पत्नी से शराब पीने और अन्य कई वजहों को लेकर झगड़ा हो गया।

इसके बाद पत्नी अपने साढ़े चार साल के बेटे को लेकर मकान मालिक की पत्नी के कमरे में सो गई थी। शुक्रवार सुबह जब सब उठे तो देखा कि हरीश सोलंकी गायब था और उसके कमरे में बड़ी बेटी राधिका का शव पड़ा हुआ था। वहीं छोटी बेटी का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में मिला। हरीश पर दोनों बेटी की हत्या का आरोप है पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि दोनों बच्चों की हत्या बेरहमी से सिर कुचलकर या दीवार में मारकर की गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20616 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk