वैश्विक

अमेरिका में दूसरी बड़ी गोलीबारी-29 मौत

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। ये घटना टेक्सास के एल पासो में हुई गोलीबारी के कुछ घंटो बाद ही हुई है। टेक्सास में हुई घटना में 20 लोगों की मौत हो गई है। डेटन पुलिस विभाग ने ट्विटर पर कहा है, “हमने तुरंत गोलीबारी का जवाब दिया और इसे समाप्त किया। हमारे पास आसपास के कई अधिकारी थे।” अधिकारियों ने गवाहों से भी अपील की है। 
Image Result For Oregon District Shootout

असिस्टेंट पुलिस चीफ मैट कैरपर ने पत्रकारों को बताया कि पट्रोल पर मौजूद अधिकारियों ने बंदूकधारी को मारा गिराया। उन्होंने कहा, “इस तरह की स्थिति के लिए हमारे लोग अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं। ये अच्छी बात थी कि अधिकारी आसपास ही थे।” सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दिख रहा है कि गोलीबारीके दौरान लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। घटना फिफ्थ स्ट्रीट पर स्थित नेड पेपर्स बार की है। बार के इंस्टाग्राम पेज पर एक नोट में सभी स्टाफ मेंबर्स को सुरक्षित बताया गया है। यहां मौजूद जेई विलियम्स का कहना है कि वह उस वक्त रैप परमॉर्मेंस दे रहे थे, जब उन्हें बार खाली करने को कहा गया।

जेई मे बताया कि ये बेहद आश्चर्यजनक है। उन्होंने बताया “हम सभी को बार खाली करने को कहा गया और हम सब वहां से सुरक्षित निकल गए। मैंने अपनी गाड़ी ली, मैं आसपास पुलिस और एंबुलेंस को देख पा रहा था।” एफबीआई के एजेंट भी जांच में मदद करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।  

इससे पहले टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। एल पासो स्थित मॉल में शनिवार को वारदात के दौरान पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने कहा कि गोलीबारी में करीब 20 लोग मारे गए हैं, 26 लोग घायल हैं। घटना की जांच कर रही एजेंसी के अनुसार इस वारदात के पीछे घृणा अपराध एक कारण हो सकता है। वहीं दूसरी ओर व्हाइट हाउस से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टेक्सास में मौजूद राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के माध्यम से इस वारदात से जुड़ी पल-पल की जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से इलाके से दूर रहने को कहा। इससे पहले जून के आखिरी हफ्ते में भी टेक्सास में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं थी। स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए थे।

एल पासो पुलिस को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की ओर लोगों से एल पासो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के करीब स्थित सिएलो विस्टा मॉल से दूर रहने को कहा। स्थानीय मीडिया के अनुसार मॉल के अंदर स्थित वॉलमार्ट स्टोर में कम से कम 18 लोगों को गोली लगी थी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − four =