Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तमंचा मय जिन्दा कारतूस, खोखा कारतूस बैटरों सहित दो को दबोचा

मुजफ्फरनगर। उ0नि0 राजकुमार मय उ0नि0 दुजेन्द्र पाल सिंह, है0का0 245 राजीव त्यागी, का0 1831 मुकेश कुमार, का0 591 राहुल कुमार मय जीप सरकारी थाने से रवाना होकर वास्ते चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व देखरेख शांति व्यवस्था चैकी क्षेत्र कल्याणपुर में मामूर होकर भनवाडा भटटा पर वैली को जाने वाले तिराहे पर चैकिंग करने लगे कि कुछ समय बाद 01 कार ग्राम टोडा की तरफ से आती दिखाई दी।

जिसे टार्च की रोशनी में रूकने का ईशारा किया गया तो कार चालक ने ओवरटेक करते हुए कार को भगाया और ग्राम भनवाडा की तरफ मोडा तो तभी गाडी भनवाडा मोड पर शीशम के पेड से टकरा गई और फस गयी।

पुलिस टीम ने एक दम से दौडकर कार सवार बदमाशों को पकडना चाहा तो 03 बदमाशों ने गाडी ने निकलते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची।

पुलिस टीम ने दोबारा फायर करने का मौका न देते हुए 02 बदमाशों को ईख के खेत के पास से पकड लिया। एक बदमाश ईख के खेत में घुस गया। जिसका पीछा किया गया परन्तु भागने में सफल हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण की जामा तलाशी लेते हुए नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम सददाम पुत्र शफीक निवासी ग्राम मलूकपुर थाना कैराना जनपद शामली एव इकराम पुत्र सिन्ना निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना जनपद शामली तथा भागे हुए साथी का नाम खालिद पुत्र महमूद अली निवासी ग्राम पावला थाना इंचैली जनपद मेरठ बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद तमंचा मय 04 जिन्दा कारतूस 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 सैन्ट्रो कार नं डीएल 3सी एएल 4292 एवं 06 बैटरे टावर के बरामद किये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk