वैश्विक

यस बैंक-PMLA मामला: प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की राणा कपूर की लंदन स्थित 127 करोड़ की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लंदन के 77 साउथ ऑडली स्ट्रीट में अपार्टमेंट 1 में स्थित यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के एक रेजिडेंशल फ्लैट को जब्त कर लिया है। इसकी मार्केट वैल्यू 13.5 मिलियन पाउंड यानी करीब 127 करोड़ रुपये है। 

साल 2017 में राणा कपूर ने यह संपत्ति 9.9 मिलियन पाउंड यानी करीब 93 करोड़ रुपये में डीओआईटी क्रिएशंस जर्सी लिमिटेड के नाम से खरीदी थी। 

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत राणा कपूर और की 2,203 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं। 

इस संदर्भ में अधिकारियों ने बताया था कि ईडी द्वारा पीएमएलए के तहत जारी अंतरिम आदेश के तहत डीएचएफएल के प्रवर्तकों कपिल और धीरज वाधवन बंधुओं की संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं। इसके अलावा एजेंसी ने कपूर की कुछ विदेशी संपत्तियों पर भी रोक लगा दी थी।

ईडी का आरोप है कि कपूर और उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने बैंक के जरिए बड़े कर्ज देने के लिए रिश्वत ली थी।

इन लोगों ने करीब 4,300 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई को इधर-उधर किया। बाद में यह कर्ज गैर निष्पादित आस्ति (एनपीए) बन गया। कपूर को केंद्रीय जांच एजेंसी ने मार्च में गिरफ्तार किया था। 

मालूम हो कि एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग जांच एजेंसी ने कपूर के परिवार और उनके द्वारा संचालित कंपनियों के स्वामित्व वाली कई महंगी संपत्तियों की पहचान की थी।

जिनमें दिल्ली, मुंबई, गोवा, लंदन, अमेरिका, यूके में बंगला, विला, क्लब, रिसॉर्ट, अपार्टमेंट, फार्मलैंड आदि अन्य शामिल हैं। इनकी कीमत हजारों करोड़ रुपये है।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इन सभी को अवांछनीय कंपनियों को कर्ज देने की एवज में मिली रिश्वत के जरिए प्राप्त किया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 4 =