संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar में ठंडक का अहसास, गर्म कपड़ों से ढंके दिखे लोग और छोटे बच्चे

Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर। ठंड में इजाफा अब चालू हो गया है। दिसबंर के दूसरे दिन भी जिले के लोग धूप को तरस गए।सवेरे आसमान में कोहरा छाये रहने से बाजार देरी से खुले। सडकों पर वाहन चालक दिन में भी लाईटों का प्रयोग करते नजर आये। दिसंबर माह शुरू होने के साथ ही दूसरे दिन भी सर्द हवाओं के चलने मौसम ठंडा रहा।

दिनभर मौसम में कोहरा छाये रहने से और सर्द हवाओं का असर बाजारों में भी देखने को मिला और बाजार देरी से खुले। दिन निकलते ही कोहरा छा जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। वाहन चालक दिन में भी लाईटों का प्रयोग कर रहे थे, जबकि कई स्थानों पर घना कोहरा होने से वाहन चालकों को रास्ता दिखाई नही दे रहा था और वाहन सडकों पर रेंगते हुए नजर आये।

ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों की याद दिलाई। बृहस्पतिवार को ठंड बढ़ने के साथ शहर का प्रदूषण भी बढ़ता दिखा। सुबह से ही घटा छाने के कारण लोगों को अधिक ठंड का अहसास हुआ। पूरे दिन धूप न खिलने के चलते लोग खुद को गर्म कपड़ों से ढंकने के बाद ही घरों से निकले। शाम के समय बाजार भी जल्दी ही बंद हो गए।

ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपडों का सहारा ले रहे है। ठंड के बढने से बाजारों में हीटर व गर्म कपडों की खरीदारी भी बढ गई है। देर शाम होते होते सर्द हवाओं के चलने से बाजारो में सन्नाटा पसरा रहा।

कई दिन से ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को तो लोगों ने सीजन की ठंड का स्वागत अब गर्म कपड़े पहनकर करना शुरू कर दिया है। सुबह होने के बाद १० बजे तक धूप नहीं खिली। दिनभर घटा छाई रही। पूरा दिन निकल गया, लेकिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। अधिकतम तापमान भी गिर गया।

आलम यह रहा कि दिन में दोपहिया वाहन पर चलते समय भी लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं शाम के समय बाजारों में पहुंचे लोग और छोटे बच्चे गर्म कपड़ों से ढंके दिखे।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान २२ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान ९.८ दर्ज किया गया। हालांकि कि इस सीजन में न्यूनतम तापमान ६ डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन उस दिन धूप खिलने के कारण बुधवार जैसी ठंड का लोगों को कम ही अहसास हुआ था।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 389 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =