Muzaffarnagar News: लैपटॉप का करें सदुपयोग, दुनिया को जानने का प्रयास करें- मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा रोड स्थित एस.डी.डिग्री कॉलेज मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है।
इसके तहत पूरे प्रदेश मे दो करोड लैपटॉप बांटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि बच्चे सर्च कर दुनिया को जानने का प्रयास करें। आज कम्पीटिशन का दौर है। अतः समय का सदुपयोग करें। उन्होने छात्र-छात्राओ को सलाह दी है कि वे खाली समय मे अनपढों को पढाने का प्रयास करें और उन्हे महापुरूषों की कहानी सुनाए।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि अधिकांशतः मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे पढने मे रूचि लेते हैं। जबकि करोडपति परिवार के बच्चे शिक्षा की परवाह नही करते। उन्होने छात्र-छात्राओं को आगाह किया कि वे टैबलेट पर व्यर्थ की चैटिंग ना करें और शिक्षा से सम्बन्धित जानकारी के लिए ही इसका उपचोग करें।
मंत्री कपिलदेव अग्र्रवाल ने स्किल डवलपमेन्ट के बारे मे बताते हुए कहा कि इससे लोगों को स्वावलम्बी बनने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम मे एस.डी. कॉलेज के प्राचार्य एस.के.पुण्डीर ने मांग उठाई कि उनके विद्यालय मे स्किल डवलपमैन्ट के विभिन्न कोर्स का सैन्टर स्थापित किया जाए।
इस कार्यक्रम के आयोजन मे डी.के.जैन,डा.बबीता गर्ग, दिनेश गोयल, अंजुल भूषण सहित अन्य शिक्षको व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयो
छात्र-छात्राओं को बांटे टेबलैट्स
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा रोड़ स्थित एस0 डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज में उत्तर प्रदेश सरकार की डिजी शक्ति योजना के अन्तर्गत निःशुल्क टेबलैट्स वितरण कार्यक्रम में एम0फार्मा, बी0फार्मा व डी0 फार्मा अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल व कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार द्वारा टेबलैट्स बांटे गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ अंजू अग्रवाल व डा0 अरविन्द कुमार ने मॉ सरस्वती के चि़त्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अंजू अग्रवाल ने बताया कि यह योजना छात्र-छात्राओं के कैरियर निर्माण में सहायक होगी
परन्तु टेबलैट को प्रयोग सर्तकता से करते हुए इसका सदुपयोग ही होना चाहिए। कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने अपने सम्बोधन में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीकी पाठ्क्रम के विद्यार्थियों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना आवश्य ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगीं। तकनीकी पाठ्क्रमों में वर्चुअल स्टडीज के लिए स्मार्टफोन, टेबलैट्स आदि के अनुप्रयोग का उदाहरण हमसब कोरोना महामारी में देख ही चुके है।
टेबलैट पाकर छात्र-छात्राओं के चहरें खुशी से खिल उठे और छात्र नारे लगाकर अपनी खुशी को व्यक्त करते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं प्रवक्ता डा0 भुवनेन्द्र सिंह, डा0 वैशाली सिंह, डा0 सौरव घोष, कालेज मिडिया प्रभारी विमल कुमार भारती, ईशान अग्रवाल, आसिफ, हरेन्द्र, पल्लवी, राबिया, उत्सव वर्मा, धालेन्द्र, अवि दुबे, शिवानी, कुलदीप सिंह, प्रियांका, ज्योति, अनुपमा, मानसी, मौ0 सलमान, राहुल, अतुल, सना, सुबोघ कुमार, सोनू कुमार, विनय कुमार, रोहित, विकास कुमार, आरिफ, अमित, अंकित आदि रहे।
टैबलेट डिवाईस का वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्र/छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण योजना के अर्न्तगत एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 08.04.2022 को स्नातकोत्तर अन्तिम वर्ष के छात्र/छात्राओं को टैबलेट डिवाईस का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री विपुल भटनागर (सभासद), महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल व नोडल अधिकारी डा0 नवनीत वर्मा ने किया सर्वप्रथम नोडल अधिकारी डा0 नवनीत वर्मा ने छात्र/छात्राओं को उक्त योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी सभी छात्र/छात्राओं ने सरकार की इस योजना की भरसक प्रशंसा करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि विपुल भटनागर ने सभी छात्र/छात्राओं को इस डिवाईस के माध्यम से अपना तकनीकी सशक्तिकरण करने व अपने आस-पास के लोगों को भी तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का सुझाव दिया।
प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने बताया कि छात्र/छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा संचालित यह योजना निश्चय ही एक सराहनीय कदम हैं क्योंकि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ ऐसे छात्र/छात्राएं हैं जो मोबाईल/टैबलेट से वंचित है जिसके परिणाम स्वरूप वे स्वयं को आधुनिक शिक्षा के परिपेक्ष में पिछडा हुआ महसूस करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डा0 रवि अग्रवाल, डा0 दीपक मलिक, डा0 नवेद अख्तर, डा0 सुरेश चन्द शुक्ता, डा0 नदीम, डा0 जगमोहन, डा0 रिकूं एस0 गोयल, प्रशान्त, श्रीमति नीतू गुप्ता, श्रीमति एकता मित्तल, डा0 मोनिका रूहेला, अंजू कुमारी, अमित कुमार, अनामिका पंवार, सोहन लाल, डा0 महेन्द्र सिंह, विरेन्द्र, नकुल, ज्ञानेन्द्र, रजत तायल, सपना, सोनम, कमर रजा, संकेत जैन आदि का योगदान रहा।

