उत्तर प्रदेश

एसी बस और लोडर में भीषण टक्कर, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच हरसंभव सहायता करने के दिए निर्देश,

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण हादसा हो गया है। यहां थाना सचेंडी के पास मंगलवार देर रात एसी बस और लोडर में टक्कर हो गई जिसके दोनों ही गाड़ियां पलट गईं।

इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जबिक चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों कानपुर हैलट अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करने की वजह से हुआ है।

 

अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है। घायलों की संख्या 30 से ज्यादा बताई जा रही है। इनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी कम पड़ गए।आनन-फानन में रेस्क्यू टीम और पुलिस ने लोडर के जरिए कई घायलों को हैलट हॉस्पिटल पहुंचाया है। मौके पर अभी भी रेस्क्यू जारी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब हाईवे पर डीसीएम का ड्राइवर बस को ओवर टेक कर रहा था। इसी दौरान टेम्पो दोनों के बीच में फंस गया।

हादसे में जितने लोगों की मौत हुई है, उनमें सभी टैम्पो में सवार थे। टेम्पो में करीब 18-19 लोग थे। ये सभी कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र के लाल्हेपुर गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि ये सब यहां एक बिस्किट फैक्टरी में काम करते थे। और रात को नाइट शिफ्ट में काम के लिए फैक्टरी जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया था।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है।

जानकारी के अनुसार जय अंबे ट्रैवल्स की स्लीपर बस कानपुर से गुजरात के सूरत जा रही थी। इसमें करीब 115 लोग सवार थे। कानपुर से 15 किलोमीटर दूर बस जैसे ही किसान नगर पहुंची पीछे से एक DCM ने ओवरटेक करने की कोशिश की।

इस दौरान सामने आ रही टेम्पो बीच में फंस गई और ये हादसा हो गया। टेम्पो में सवार सभी लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके अलावा बस में सवार कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा लोडर में भरकर कई शव अस्पताल पहुंचाए गए। एक लोडर में 7-7 शव रखकर हैलट अस्पताल लाए गए। दर्दनाक मंजर देखकर हर कोई सहम सा गया। हैलट अस्पताल प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

मृतकों के नाम-

1. गोलू परिहार पुत्र शिव लखन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष।

2. धनीराम पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 55 वर्ष।

3 .बलवीर सिंह यादव पुत्र राम बहादुर यादव निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 50 वर्ष।

4 .सुरेंद्र यादव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 45 वर्ष।

5.अन्नू सिंह पुत्र भानु प्रसाद निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 18 वर्ष।

6. ज्ञानेंद्र सिंह परिहार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 50 वर्ष

7. धर्मराज सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष।

8 गौरव पुत्र त्रिभुवन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 18 वर्ष।

9. राममिलन पुत्र धनीराम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष।

10 रजनीश पुत्र अनंतराम निवासी ग्राम लालैपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष

11. नन्हू पासवान पुत्र कमलेश निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष

12.करन सिंह पुत्र मेवा लाल निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष।

13 राममिलन पुत्र धनी राम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 24 वर्ष।

14.लवलेश पुत्र धनीराम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष।

15. शिवचरण पुत्र कमलेश निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष।

16. उदय नारायण पुत्र राम भजन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 55 वर्ष।

17. सुभाष पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + ten =