वैश्विक

मेरठ में बाजार बंद कराने को लेकर व्यापारियों में जमकर संघर्ष-मारपीट, पुलिस ने दौडाया

मेरठ। मेरठ के सेंट्रल मार्केट में शनिवार को व्यापारियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान व्यापारियों के बीच मारपीट और जमकर लात-घूसे चले। वहीं जानकारी लगने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और व्यापारियों को मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

बताया गया कि शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के संस्थापक सदस्य विरेंद्र शर्मा बिल्लू और सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा के बीच मारपीट हुई। सराफा व्यापारी अमन जैन की हत्या के मामले में शनिवार को बाजार बंदी को लेकर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के दो गुट में जमकर झड़प हुई।

बिल्लू शर्मा और किशोर वाधवा के समर्थकों में जमकर लात-घूंसे चले। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को खदेड़ दिया।

आपस में व्यापारी एक दूसरे की दुकान खोलने और बंद करने को लेकर आपस में भिड़े। शुक्रवार को अजय गुप्ता गुट की तरफ से शास्त्रीनगर और जागृति विहार को बंद रखने का एलान किया गया था, लेकिन सुबह से शास्त्रीनगर इलाके की दुकानें खुली रही। शास्त्रीनगर के-ब्लॉक का बाजार भी खुला रहा।

इसी कारण व्यपारियों में संघर्ष की स्थिति बनी है। इसके अलावा बिगड़ती स्थिति देखकर वज्र वाहन को भी मौके पर बुलाना पड़ा। वहीं तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों गुटों के व्यापारियों को मौके से खदेड़ दिया है। किशोर वाधवा गुट के व्यापारियों ने सीओ सिविल लाइन को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।

मेरठ में शास्त्रीनगर जागृति विहार के व्यापारियों ने शुक्रवार को जनसंपर्क कर व्यापारिक एसोसिएशनों से शनिवार की बंदी का आह्वान किया था। जागृति विहार में सराफ के पुत्र की हत्या का चार दिन बाद भी खुलासा न होने पर शुक्रवार शाम को आयोजित बैठक में पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने शास्त्रीनगर के व्यापारियों की सांकेतिक बंदी का समर्थन किया।

आश्वस्त किया कि धरना-प्रदर्शन के बाद संपूर्ण बंदी की जाएगी। शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के तत्वावधान में बंदी को लेकर सेंट्रल मार्केट स्थित संरक्षक मुकेश जैन के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई।

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा शनिवार को सांकेतिक बंदी होगी। जागृति विहार और शास्त्रीनगर क्षेत्र के बाजार बंद रहेंगे। फिर भी मामले का खुलासा नहीं होता है तो संगठन धरना और प्रदर्शन करेगा। संगठन का अंतिम हथियार शहर में संपूर्ण बंदी होगा। पुलिस भी मामले के खुलासे के प्रयास में लगी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + nine =