वैश्विक

South Korea में विमान हादसा: वायुसेना के दो विमान हवा में टकराकर हुए क्रैश

South Korea में विमान हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों की जान चली गई है. दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो विमान शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान हवा में आपस में टकरा गए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया.

आपात अधिकारियों ने बताया कि दो केटी-1 प्रशिक्षक विमान आपसी टक्कर के बाद दक्षिणपूर्वी सचियोन शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए. उन्होंने विभाग के नियमों का हवाला देते हुए गोपनीयता की शर्त पर बताया कि तीन लोग मृत पाए गए हैं और एक घायल है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

South Korea वायुसेना के दो विमान ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भर रहे थे. इसी दौरान दोनों आपस में टकरा गए जिसके बाद सचियोन शहर के पहाड़ी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है. दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि तीन हेलीकॉप्टरों, 20 वाहनों और दर्जनों आपात कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है.

South Korea वायु सेना ने की हादसे की पुष्टि

South Korea वायु सेना ने विमानों के बीच टक्कर होने की पुष्टि की है. अधिकारियों ने बताया कि विमान हवा में टकराने के बाद क्रैश हुए हैं. सेना ने एक बयान में कहा कि वह हताहतों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है

और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या विमान के पायलटों ने सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश की थी. उसने कहा कि केटी-1 विमान में दो सीट होती हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 5 =