किसान आन्दोलन के समर्थन में महिलाओं एक दिन का सामूहिक उपवास रखा
मुजफ्फरनगर। किसान आन्दोलन के समर्थन में ग्रामीण महिलाओं एक दिवसीय सामूहिक उपवास रखा तथा उक्त आन्दोलन मे मारे गए 25 अधिक किसानो को श्रृद्धाजलि अर्पित की।
जन कल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मनेश कुमार गुप्ता एड. ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि जनकल्याण उपभोक्ता समिति की सैकडो ग्रामीण महिलाओं ने उनके नेतृत्व मे केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गए किसान विरोधी कानूनो के खिलाफ एक दिवसीय सामूहिक उपवास रखा।
उपवास में सम्मलित कार्यकार्ताओं मे दिल्ली में किसानो द्वारा चलाए किसान विरोधी कानूनो के आन्दोलन का समर्थन करते हुए उक्त आन्दोलन मे 25 से अधिक मारे गए किसानो को श्रृद्धाजलि अर्पित करते मृतको के परिवार वालो के साथ संवेदना व्यक्त की।
समिति के अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने सामूहिक उपवास मे बैठे कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान इस देश की रीढ है और सम्पूर्ण ग्रामीण व्यवस्था उसी के कन्धो पर आश्रित है। केन्द्रीय सरकार किसानो को उनकी जमीन,खेती,लागत मूल्य सभी पर इन बनाये गए कानूनो के जरिये देश की ग्रामीण अर्थ व्यवस्था पर अपने पूंजीपति मित्रो के हित मे कुठाराघात कर रही है।
सरकार एमएसपीके प्रश्न पर बार बार कह रही है ये जारी रहेगी। लेकिन केन्द्रीय कृषि मृंत्रि इसे एक प्रशासनिक आदेश की संज्ञा रहे रहे है और इस संसद मे इसे लागू कराने की कानूनी प्रक्रिया को अस्वीकार कर रहे हैं।
यही नही किसानो को इन काननो के द्वारा न्यायपालिका में अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जाने से वंचित कर दिया गया है। कोई भी विवाद आने पर केवल कार्यपालिका एसडीएम,डीएम ही विवादित विवापद पर न्याय करेंगे।
जो कि सरासर प्राकृतिक न्याय के सिद्धान्तो के विपरीत तो है कि लेकिन प्रजातंत्र मे शक्ति प्रथक्कीरण की भी अवहेलना सामूहिक उपवास मे सुरेन्द्र कुमार,नरेन्द्र कुमार, सोमेन्द्र कुमार, रोहताश कुमार, सुखवीर सिह,निनिन कुमार, सोनिया, जमुना, सुमित्रा, राजबाला, मुनेश, ममतेश, बिन्नो, रीना आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
