Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-टीकाकरण अभियान चलाया, साफ सफाई के निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सकों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, बीमार पशुओं का उपचार, लंपी स्किन बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना अन्तर्गत चूजों का वितरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा निम्न गतिविधियां करवाई गईः- डॉ हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल रामपुर तिराहा मे भ्रमणध्निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय हरा चारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध था चिकित्सा आदि का कार्य किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर के दिशा निर्देशन में डा० मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल अटाली पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया तथा बीमार बछड़े का उपचार किया गया।

गौवंश आश्रय स्थल पर साफ सफाई ठीक नहीं पाई गई जिसके लिए केयरटेकर को सही से साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।इस समय पशुओं को घ्केवल सूखा भूसा खिलाया जा रहा है जिसके कारण अधिकतर पशु कमजोर एवं कुपोषित हैं जिसके लिए ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को हरा चारा खिलाने हेतु निर्देशित किया गया। गांव बाखरनगर मे पशु चिकित्सा अधिकारी भोपा की टीम ने एल०एस०डी० का टीकाकरण किया व अस्थाई गौशाला का भ्रमण किया ओर बीमार पशु का इलाज किया गया।

पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के द्वारा कसोली गोशाला की रूटीन विजिट की गई, गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया। डॉ सुनंदा पांडे पशु चिकित्सा अधिकारी पावर्टी द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र बधाई कला में गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई, निरीक्षण के समय गोवंश आश्रय स्थल पर हरा चारा ,भूसा स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला साफ सफाई करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए सतत्पश्चात गांव देहचंद में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर लंपी बीमारी से बचाव हेतु उपाय बताए गए तथा बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई।

पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के द्वारा कान्हा गोशाला की रूटीन विजिट की गई, गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया। रविन्द्र कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा प्रवीण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ कान्हा गौशाला सिसौली का निरीक्षण कर बारिश से जल भराव की स्थिति को देखा, पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, चारे और पानी की व्यवस्था देखी गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 4 =