खेल जगत

BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए Team India का किया एलान

Team India टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ इस साल की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरज़मीं पर 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज़ के लिए युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को भारतीय टीम में जगह मिली है. 21 साल के रवि बिश्नोई को पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया है.

https://twitter.com/BCCI/status/1484906036368908289?s=20

भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद रवि बिश्नोई को इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की टीम में शामिल किया गया था. 23 आईपीएल मैचों में 24 विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई आईपीएल 2022 में लखनऊ की टीम का हिस्सा होंगे. 

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का शेड्यूल-

पहला वनडे- 6 फरवरी (अहमदाबाद)
दूसरा वनडे- 9 फरवरी (अहमदाबाद)
तीसरा वनडे- 12 फरवरी (अहमदाबाद)

टी20 सीरीज

पहला टी20- 15 फरवरी (कोलकाता)
दूसरा टी20- 18 फरवरी (कोलकाता)
तीसरा टी20- 20 फरवरी (कोलकाता).

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =