उत्तर प्रदेश

Firozabad News: बिचौलियों की मदद से बेचना चाहते थे रिफाइंड से भरे ट्रक को, गिफ्तार

Firozabad News:  ड्राइवर और कंडक्टर मिलकर बिचौलियों की मदद से रिफाइंड को बेचने की तैयारी में थे और ट्रक लूट की कहानी तैयार कर रहे थे।  रसूलपुर क्षेत्र निवासी अनवर ट्रक पर ड्राइवरी करता है जबकि रामगढ़ क्षेत्र निवासी आलीशान कंडक्टरी करता है। आलीशान साढू के ट्रक पर नौकरी करता है।

फिरोजाबाद पुलिसने रिफाइंड से भरे ट्रक को लूटने की योजना बनाने वाले साढ़ू समेत 4 आरोपियों को गिफ्तार किया है। इनके पास से पूरा साामन और ट्रक बरामद हुआ है। एक ट्रक अणानी का रागी गोल्ड रिफाइंड लेकर गुजरात के हजीरा से लुधियाना के लिए चला था। ट्रक में करीब 40 लाख रुपए की रिफाइंड भरी हुई थी। दोनों के मन में लालच आ गया और उन्होंने उसका माल बेचकर ट्रक की लूट दिखाने की योजना तैयार की।

सीओ कमलेश कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वह दोनों फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र के ही रहने वाले तारिक और सुहैल बिचौलियों की मदद से रिफाइंड को बेचने की तैयारी में थे। ट्रक ड्राइवर ने मालिक को ट्रक लूट की जानकारी दे दी थी, इसे लेकर पुलिस में भी शिकायत कर दी गई थी।

इसे लेकर पुलिस अलर्ट हो गई थी और फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर के पास एसओजी और पुलिस ने शिवा ढाबे के पास से ट्रक समेत चालक, कंडक्टर और दोनों बिचौलियों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि ट्रक में करीब 40 लाख रुपए का माल था। इसकी जानकारी ट्रक मालिक को दे दी है और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दहर्ज कर लिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eleven =