Firozabad News:सेल्फी लेकर मस्ती कर रहे थे, बस से टकराई तीन युवकों की बाइक
Firozabad News: चलती मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन युवक की मौत से पहले उनका आखिरी वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक मोटरसाइकिल पर सेल्फी लेकर मस्ती कर रहे थे । लेकिन अचानक मोटरसाइकिल प्राइवेट बस से जा टकराई और उसके परख्च्चे उड़ गए ।
कोटला फरिहा रोड पर फरिहा कस्बे के रहने वाले तीन युवक आकाश, शिवम और गौरव मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार में ले जाते हुए अपने मोबाइल से खुद अपनी डांस करते की वीडियो बना रहे थे। तभी सामने से आ रही एक प्राइवेट बस से टकरा गए और सड़क पर गिर गए । जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर बनाया हुआ वीडियो मोबाइल में कैद हो गया जो बाद में सामने आया ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि कोटला फरिहा रोड पर मोटरसाइकिल सवारों को प्राइवेट बस में टक्कर मार दी है जिससे उनकी मौत हो गई है।

