फिल्मी चक्कर

कलर्स टीवी के बिग बॉस 14 का पहला प्रोमो रिलीज

बिग बॉस 14 का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. इस प्रोमो को को कलर्स टीवी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान कभी खेती करते नजर आ रहे हैं, तो कभी वहीं अपने पुराने अंदाज में वापस लौटकर सबको हैरान कर रहे हैं.

 

वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं,”लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीडब्रेकर, इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर, पर अब सीन पलटेगा.” बिग बॉस 14 का यह प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

 हालांकि अभी तक बिग बॉस 14 के टेलीकास्ट को लेकर कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि शो का प्रोमोशन शुरू हो चुका और जल्द ही अब ये शो भी शुरू हो सकता है.

वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “अब पलटेगा सीन, क्योंकि बिग बॉस देगा 2020 को जवाब, बिग बॉस 14 जल्द लौट रहा है.” बता दें, हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने ‘बिग बॉस 14’ के लिए हां कह दी है और वह शो की पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + eighteen =