DM व SSP मुजफ्फरनगर द्वारा BSF के साथ मिलकर किया फ्लैग मार्च
मुजफ्फरनगर।(श्यामा चरण पंवार) शहर में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर मीनाक्षी चौक व खालापार के अलावा शहर के अन्य जगह फ्लैग मार्च किया।
जिलाधिकारी सुश्री सेल्वा कुमार जे. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में शिवचौक थाना कोतवाली नगर एवं नगर के मुख्य बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर कानून-व्यवस्था को कायम रखने तथा सौहार्द बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया।
प्रशासनिक व पुलिस के अधि0/कर्मचारीगण के साथ BSF ने भी फ्लैग मार्च किया। इसी दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनसे प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने व सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एवं भडकाऊ पोस्ट को शेयर न करने की अपील की गयी।
